{"_id":"5af7196a4f1c1beb408b4bef","slug":"15261433355-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेघर की आग बुझाने में नाकाम साबित हो रही पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेघर की आग बुझाने में नाकाम साबित हो रही पालिका
Updated Sat, 12 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पालिका प्रशासन नगर क्षेत्र के उत्तरकाशी राजमार्ग पर स्थित कूड़ाघर की आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीते दिन कूड़ेघर में आग लगी आग, दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई है। कूड़े से निकले धुएं से स्थानीय लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है।
पालिका आबादी क्षेत्र के बीच उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कूड़ा डंप करती है। शुक्रवार सुबह कूड़ाघर में भीषण आग लग गई थी। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन पूरी तरह से आग शांत न होने के कारण दोबारा से कूड़ाघर में आग लग गई। पालिका ने अपने टैंकरों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार को भी कूड़ेघर में लगी आग से धुआं चारों तरफ फैला हुआ है। स्थानीय निवासी राजेश राणा, विपिन जड़धारी, गणेश सेमवाल का कहना है कि लंबे समय से कूड़ाघर को शिफ्ट करने की मांग की जा रही है, लेकिन पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पालिका के ईओ एसपी जोशी ने बताया कि टैंकरों के पानी से आज भी आग बुझाने का काम किया गया। कूड़ाघर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।