{"_id":"5af08c484f1c1b76098b8885","slug":"15257139892-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की तलाश में सालभर से दर-दर भटकता रहा पिता, लेकिन दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की तलाश में सालभर से दर-दर भटकता रहा पिता, लेकिन दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा तहसील क्षेत्र बूढ़ाकेदार गांव के एक ग्रामीण का बेटा एक वर्ष पूर्व लापता हो गया था। थाना पुलिस व पटवारी चौकी के चक्कर काटने के बाद भी बेटे की गुमशुदगी दर्ज नहीं की जा रही है। अब मामला उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष उठने के बाद पुलिस व राजस्व पुलिस युवक की गुमशुदगी दर्ज करने की बात कह रही है।
बालगंगा तहसील के राजस्व क्षेत्र थाती बूढ़ाकेदार का प्रमोद नौटियाल (22) पुत्र रामलाल नौटियाल नोएडा में होटल में कुक का काम करता था। वह 28 मार्च 2017 को छुट्टी लेकर गांव आ रहा था कि गांव से महज 30 किमी दूर घनसाली से अचानक लापता हो गया। फोन पर उसने घर वालों से घनसाली पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं होने पर पिता ने पुलिस थाना घनसाली और गांव में ही पटवारी चौकी में प्रमोद की गुमशुदगी दर्ज कराने गए, लेकिन थाना पुलिस और पटवारी ने अपने-अपने क्षेत्रों का हवाला देकर पीड़ित की गुमशुदगी दर्ज करने से इनकार कर दिया।
बीते रविवार को बूढ़ाकेदार में विधिक सेवा शिविर में शिरकत करने पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लोकपाल सिंह के समक्ष बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने की अपील की। न्यायाधीश ने एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक को तत्काल प्रमोद की गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले में एसडीएम पीआर चौहान का कहना है कि राजस्व निरीक्षक बूढ़ाकेदार को प्रमोद की गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।