{"_id":"5aeb492f4f1c1ba1098b7fc8","slug":"15253691341424-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से अंधेरे में है जौनपुर और थौलधार ब्लॉक के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से अंधेरे में है जौनपुर और थौलधार ब्लॉक के गांव
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बुधवार शाम को टिहरी जिले में चली अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय नई टिहरी के अधिकांश क्षेत्रों और जौनपुर ब्लॉक के दो दर्जन गांवों व थौलधार ब्लॉक के 206 राजस्व गांवों में बिजली गुल हो गई। हालांकि थौलधार ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर शाम बिजली बहाल हो गई, लेकिन अन्य गांव में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है।
अंधड़ से बुधवार शाम को जिला मुख्यालय के डाइजर, केंद्रीय विद्यालय के पास और बौराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे एच, जी और सी ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खांडखाला पंपिंग हाउस की बिजली गुल होने से बृहस्पतिवार को नगर में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बादशाहीथौल और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भी बिजली गुल है। उधर, लंबगांव और प्रतापनगर क्षेत्र में अपराह्न दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के दो दर्जन गांवों की बिजली गुल है। थौलधार ब्लॉक के 206 राजस्व गांव में बुधवार से गुल बिजली बृहस्पतिवार देर शाम बहाल हो पाई।
विज्ञापन
कोट
तूफान से थत्यूड़ में 33 केवी और चंबा के समीप 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस पर काम चल रहा है। धनोल्टी तक बिजली की आपूर्ति सुचारु कर दी है। नई टिहरी में क्षतिग्रस्त बिजली के तार ठीक किए जा रहे हैं। नई टिहरी में जल संस्थान के पंप हाउस की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-राकेश कुमार, ईई, ऊर्जा निगम टिहरी
नई टिहरी पंप हाउस में बिजली की आपूर्ति हो गई है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति हो जाएगी, लेकिन चंबा पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
-सतीश चंद्र नौटियाल, ईई, जल संस्थान नई टिहरी