{"_id":"5ae208db4f1c1b330a8b6b92","slug":"15247628441-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बाइक से छिटककर सड़क पर गिरी एक चार वर्षीया बच्ची की दूसरी ओर से आ रही मैक्स के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद से चालक वाहन सहित फरार है। हादसे का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
घनसाली निवासी चार साल की परी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपने पिता संजय सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर हंसी-खुशी बाजार से घर लौट रही थी। घनसाली बाजार से 10 मीटर आगे चमियाला मोटर मार्ग पर शिशु मंदिर के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक से छिटक कर परी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान चमियाला की ओर से एक मैक्स आ रही थी। परी उसके नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटते ही वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर शिशु मंदिर के समीप जल संस्थान ने स्पीड ब्रेकर बना रखा है। स्पीड ब्रेकर के नीचे पानी की पाइप लाइन होने से वहां पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी स्पीड ब्रेकर पर कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके जल संस्थान और लोनिवि ने स्पीड ब्रेकर नहीं हटाया है।