{"_id":"5ae0b7694f1c1b9f098b683a","slug":"152467645711-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंतला गांव को भी सड़क से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंतला गांव को भी सड़क से जोड़ें
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में स्वीकृत भैंतलाखाल- बुरांशखंडा मोटर मार्ग से भैंतलागांव को ही वंचित किया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने जबरन गांव को सड़क से वंचित करने का प्रयास किया, तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।
लोनिवि को भैंतलाखाल-बुरांशखंडा तीन किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। भैंतला गांव के लोगों का कहना है कि लोनिवि कुछ लोगों की शह पर भैंतला गांव को सड़क से न जोड़कर गैरी ब्रह्मणों तक सड़क पहुंचाने के लिए दूसरी जगह से अनावश्यक बैंड काटकर सड़क बनाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का लाभ भैंतला गांव के लोगों को भी मिलना चाहिए, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व प्रधान मुलायम सिंह, कन्हैया सिंह, भगवान सिंह, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह ने कहा कि विभाग को ग्रामीणों को विश्वास में लेना चाहिए था। लोनिवि ने गांव को सड़क से वंचित करने का प्रयास किया, तो आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की एनओसी के बाद ही टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। समस्या का समाधान निकाला जाएगा।