फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नरेंद्रनगर बाजार में दो दिनों से नहीं टपका पानी

नरेंद्रनगर बाजार में दो दिनों से नहीं टपका पानी

Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर बाजार में दो दिनों से नहीं टपका पानी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में दो दिन से जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के दो जल स्रोतों पर दिनभर इंतजार के बाद लोगों को बमुश्किल पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर बाजार में दो दिन से पानी नहीं आने से लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। स्रोतों पर भीड़ ज्यादा होने पर कई लोग वाहनों पर करीब तीन-चार किमी दूर चुंगी स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने पेयजल समस्या को देखते हुए कुम्हारखेड़ा में पुरानी चुंगी के पास प्राकृतिक जल स्रोत को नगर क्षेत्र में पहुंचाने की मांग की है। क्षेत्र के मानवेंद्र रांगड़, राकेश कुमार, सोहन लाल, जितेंद्र नाथ रेगमी ने बताया कि लोगों को पानी का भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से जलापूर्ति जल्द सुचारु करने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद चमोली ने कहा कि चंद्रभागा-नरेंद्रनगर पंपिंग पेयजल योजना का पंप खराब हो गया है। उसे ठीक कर जल्द जलापूर्ति सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed