{"_id":"5ad4dae04f1c1b85028b4efa","slug":"152389910715130-city-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 केंदों पर शुरू हुई परीक्षा-CITY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 केंदों पर शुरू हुई परीक्षा-CITY
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की वर्ष 2017-18 की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। 130 केंद्रों पर पहले दिन 57 हजार 650 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की दर्शनशास्त्र व गृह विज्ञान, एमए प्रथम और द्वितीय वर्ष की हिंदी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र और गणित विषय की परीक्षाएं आयोजित की गई। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा.बीएल आर्य ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्यूरो