{"_id":"5ad4d8f94f1c1be2798b49e4","slug":"15238986192010-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंवाली गांव में 10 दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंवाली गांव में 10 दिनों से बिजली गुल
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। ऊर्जा निगम की लापरवाही सीमांत गेंवाली गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। गांव में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया। ऐसे में गांव के 110 परिवार छिल्लों और लालटेन के सहारे रात गुजार रहे हैं।
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में दीनदयाल उपाध्याय कुटीर योजना के तहत फरवरी माह में विद्युतीकरण किया गया था, लेकिन गांव में दस दिन से बिजली गुल है। ग्राम प्रधान बचन सिंह रावत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को गांव में बिजली न होने की सूचना दी गई, लेकिन कोई भी यहां देखने नहीं आया। ऊर्जा निगम की लापरवाही से लोगों ने आक्रोश है। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ छेदी लाल का कहना है कि गेंवाली गांव में बिजली न होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो लाइनमैन को भेजकर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।