{"_id":"5ad4d8e84f1c1b57098b4ed3","slug":"15238986016-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणीधार को ब्लाक मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणीधार को ब्लाक मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिले के जाखणीधार ब्लाक की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
भारत सरकार का पंचायतीराज मंत्रालय बेहतर कामकाज करने वाले ब्लाक, जिला पंचायत व ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पुरस्कार देता है। चयन में पंचायतों की नियमित बैठक कराने, विकास कार्यों का डाटा ऑनलाइन रखने, सरकारी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन करने व पंचायत का समय पर ऑडिट कराने के साथ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी ध्यान में रखा जाता है। केंद्र सरकार की टीम गोपनीय तरीके से क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार करती है। इसके आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है। जाखणीधार ब्लाक का चयन इस वर्ष के दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार लिए किया गया है। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल को प्रशस्ति पत्र और 25 लाख की धनराशि का चेक देकर सम्मानित करेंगे।