{"_id":"5aa6b47a4f1c1b92778b5159","slug":"15208748597-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में पुराने ही मुद्दे छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में पुराने ही मुद्दे छाए रहे
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, पेंशन और सड़क से संबधित मुद्दे छाए रहे। बैठक में स्वास्थ्य, जल निगम और लोनिवि विभाग के अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जनप्रतिनिधियों के सवालों का संतोषजनक जवाब न देने पर ब्लॉक प्रमुख ने लोनिवि के जेई को बैठक से बाहर कर दिया।
ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक में उपस्थित न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ आशीष भटगांई ने बताया कि जनता दरबार होने के कारण अधिकारी बैठक में नहीं आ सके। प्रमुख ने बीडीसी का रोस्टर ठीक करने के निर्देश दिए। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और सड़क की समस्याएं मिल रही है। उन्होंने कोशियारताल पंपिंग योजना से सभी गांवों को पानी देने, ढुंग-मंदार क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार ने 14वें वित्त और राज्य वित्त की धनराशि बढ़ा दी है। मोल्ठा-मंदार मोटर मार्ग पर चार साल से प्रतिकर न बंटने और डामरीकरण के सवाल पर विभागीय जेई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें बैठक बाहर जाने को कह दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से एपीएल के राशन का कोटा बढ़ाने और आपूर्ति नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने कोश्यारताल पंपिंग योजना की लाइन जाखणीधार और अन्य कस्बों में तोड़ने की बात उठाई। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, ममता गुनसोला, विनोद बिष्ट, सुधा, आशाराम, किशोरी लाल, पूनम देवी, एसडीएम नूपुर वर्मा, बीडीओ बीएस राणा, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, डीपीओ विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।