{"_id":"5aa4143e4f1c1b92778b4ba2","slug":"152070276511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हारखेड़ा में ट्राला फंसने से रात तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हारखेड़ा में ट्राला फंसने से रात तीन घंटे लगा जाम
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बाईपास रोड को छोड़ नगर क्षेत्र के बीच से टिहरी की तरफ जा रहा एक ट्राला कुमारखेड़ा में फंस गया। इससे मार्ग पर शनिवार तड़के तीन घंटे तक जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह सड़क पर खड़े वाहनों को हटाकर मार्ग खुलवाया।
शुक्रवार देर रात ऋषिकेश से लोहे की प्लेंटे लेकर टिहरी जा रहा एक ट्राला बाईपास मार्ग के बजाय नगर क्षेत्र से गुजर रहा था। यहां कुम्हारखेड़ा पहुंचा ट्राला सड़क के एक तरफ कई कार खड़ी होने से आगे नहीं बढ़ पाया। इससे राजमार्ग पर शनिवार सुबह पौने तीन बजे जाम लग गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे इंस्पेक्टर इंद्र सिंह बिष्ट ने सड़क किनारे खड़े वाहन स्वामियों के घर का पता कर उनसे कार हटाने को कहा। उसके बाद पांच बजे ट्राला को पास कर जाम खोला गया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, वाचस्पति रयाल, सुंदर सिंह रावत, श्यामलाल सैलानी, विनोद गंगोटी और नरपाल सिंह भंडारी ने कुम्हारखेड़ा में पार्किंग बनाने की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को भारी वाहन बाईपास रोड से भेजने चाहिए, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।