फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क न खोलने पर लोगों ने आमसेरा में काटा हंगामा

सड़क न खोलने पर लोगों ने आमसेरा में काटा हंगामा

Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क न खोलने पर लोगों ने आमसेरा में काटा हंगामा

विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के ऑलवेदर निर्माण से राह चलते को लोगों की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शुक्रवार रात को कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का मलबा आने से मार्ग सुबह चार बजे तक आवाजाही के लिए बंद रहा। मार्ग के दोनों ओर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो से लेकर अन्य लोग वाहनों में फंसे रहे। लोग निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों एवं उनके कर्मियों ने मार्ग खुलवाने की गुहार लगाते रहे। लेकिन सड़क खुलवाना तो दूर, वे पहाड़ से और मलबा गिराने में लगे रहे। इससे आक्रोशित लोगों ने खरीखोटी सुनाते हुए जमकर हंगामा काटा। लोगों को गुस्सा देखकर सुबह चार बजे सड़क साफ करवाई।
चारधाम यात्रा को लेकर चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग को ऑलवेदर रोड बनाई जा रही है। वर्तमान में मार्ग पर कई स्थानों पर जेसीबी, पोकलैंड मशीनों से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था सड़क कटिंग से निकल रहे मलबे को डंपिंग न कर सड़क किनारे की छोड़ रही है। इसके चलते आए दिन घंटों जाम लग रहा है। शुक्रवार रात आठ बजे पहले तो आमसेरा, बमुंड व फकोट समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दो से तीन घंटा जमा लगा रहा, लेकिन इसके बाद रात 11 बजे से जगह-जगह पर सड़क पर मशीनों ने सड़क निर्माण का मलबा गिरा दिया। बमुश्किल धीरे-धीरे मशीनों ने मलबा साफ कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई, लेकिन आमसेरा में रात एक बजे से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों तरफ खड़े वाहनों में बच्चों, बुजुर्ग व महिलाएं फंसे रहे। बावजूद निर्माण कार्य में लगी मशीनों ने मार्ग नहीं खोला, उलट पहाड़ से और मलबा गिराते रहे। रात की साढ़े तीन बजने तक जब मलबा नहीं हटाया गया तो वाहनों पर बैठे सवारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद हरकत में आए ठेकेदारों ने मार्ग को खुलवाया। करीब चार बजे लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। जाम में फंसे एफसीआई के सदस्य डा. प्रमोद उनियाल, सभासद चिरंजीव तिवारी, गणेश भट्ट, पवित्रा देवी समेत कई लोगों ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण बच्चों को भूखे, प्यासे रात गुजारनी पड़ी। बावजूद सड़क खुलवाने को लेकर ठेकेदारों कोई गंभीरता से नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इनका कहना हैे
ठेकेदारों एवं एनएच के अधिकारियों को ज्यादा देर तक मार्ग को बंद न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एनएच को इस संबंध में नोटिस भी जारी किए गए हैं। जल्द कार्यप्रणाली में सुधार न आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed