{"_id":"5aa4143a4f1c1ba3758b4adf","slug":"15207027613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलगढ़ गांव को मिली सड़क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलगढ़ गांव को मिली सड़क की सौगात
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में मेलगढ़ गांव के लिए वर्षों इंतजार के बाद ही सही सड़क की स्वीकृति मिली गई है। इस पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए लोनिवि से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। सड़क निर्माण के लिए संयुक्त सचिव एसएस टोलिया की ओर से जारी शासनादेश में कांडी से मेलगढ़ तीन किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 62.40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। ग्राम प्रधान कुमारी रीना ने बताया कि ग्रामीणों को मुख्य मोटर मार्ग से तीन किमी पैदल नापना पड़ रहा था, जिससे काश्तकारों के सामने अपनी नकदी फसल सड़क तक पहुंचाने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे ग्रामीणों को जल्द पैदल नापने से राहत मिलेगी। मेलगढ़ गांव में 25 परिवार निवास करते हैं, जो वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे। भाजपा के नैनबाग मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सड़क की स्वीकृति दिलाने के लिए धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड़ और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।