{"_id":"5a75e8634f1c1b88268b833d","slug":"15176768506-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ से चिन्यालीसौड़ तक चिह्नित किए डंपिग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ से चिन्यालीसौड़ तक चिह्नित किए डंपिग जोन
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऑल वेदर रोड का मलबा डालने के लिए बीआरओ ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर डंपिग जोन चिह्नित किए हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि मलबा डंप करने में आ रही भूमि का भी मुआवजा दिया जाएगा।
शुक्रवार को बीआरओ ने लोगों के साथ मिलकर कांडीखाल से चिन्यालीसौड़ तक 55 किमी का सर्वे कर स्थानीय लोगों की सहमति के बाद डंपिंग जोन तय किए हैं। तय किया गया कि ऑल वेदर रोड कटिंग का मलबा नकोट, जौलंगी, बौंर, डाबरी, कांडीखाल, रत्नोगाड, बोगसारी गदेरा, शंकर बैंड, कुनेर, बैलगांव के पास, सांकरी धार, कमांद के पास, सेमसेरा, स्यांसू गदेरा, कंडी गदेरा, जसपुर, रिखोणीखाल, सैनसारी गदेरा और रमोलगांव के पास डंप किया जाएगा। बीआरओ के ले. कर्नल मुनीष खुल्लर ने बताया कि डंपिंग जोन में आने वाली जमीन का भूस्वामी को मुआवजा दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि चंबा से रामगढ़ तक सड़क कटिंग का कार्य हो चुका है, लेकिन अभी तक मकान, दुकान और जमीन का भुगतान नहीं मिला है। बीआरओ ने कहा कि मुआवजे का 35 करोड़ जिला प्रशासन को दिया गया है। इस दौरान बीआरओ के कै. अभिजीत सिंह, इंजीनियर अनुपम व्यास, तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा, पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, बुद्धि सिंह गुसाईं, पवन रावत, देवचंद पुरसोड़ा और उत्तम राणा आदि शामिल थे।