फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विहिप ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

विहिप ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Fri, 02 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विहिप ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए भावी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने धर्म रक्षा निधि को भी बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर बौराड़ी में आयोजित बैठक में विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 18 से 31 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर महाआरती अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने रघुनाथ मंदिर में हनुमान जयंती को धूमधाम से बनाने से लेकर हरिद्वार के कटारपुर में पांच फरवरी से शुरू होने वाली गोकथा में शिरकत करने को कहा। जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने अप्रैल में खैट पर्वत पर होने वाली धार्मिक यात्रा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विनोद उनियाल नगर मंत्री, आशीष जुयाल कोषाध्यक्ष, सत्ती किशोर सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, अंकित तौतियाल गोरक्षा प्रमुख, रविंद्र भट्ट को मठ मंदिर प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर संगठन मंत्री अंकित बंठवाण, दुर्गा वाहिनी की संयोजक अंजलि, मधु भट्ट, शक्ति उनियाल, शशिप्रभा, दिनेश, सुषमा डबराल, चंदन सिंह, आशीष सजवाण, पवन पारस, सच्चिदानंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed