{"_id":"5a71ed594f1c1b92268b77dd","slug":"151741597410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ‘देवा हो श्रीगणेशा और बिजी जावा हे बदरी-केदार’ की प्रस्तुतियों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी की ओर से सम्मानित किया गया।
बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक धन सिंह नेगी ने विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए विधायक निधि से 12 लाख देने की घोषणा की। मुख्य वक्ता नत्थीलाल बंगवाल ने कहा कि अनुशासन से ही लक्ष्य को पाया जा सकता है। हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक प्रो. जेएस तोमर ने भी छात्रों को जरूरी टिप्स दिए। पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को विद्या मंदिर सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल और प्रबंधक रघुवीर पंवार ने विद्यालय की उपलब्धियों और भावी रूपरेखा बताई।
इस मौके पर प्रेमदत्त डोभाल, विद्यादत्त तिवारी, स्कूल की प्रधानमंत्री शालिनी उनियाल, सेनापति आर्यन प्रसाद, आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, रामस्वरूप डबराल, मोहन सिंह कुमांई, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री विनोद रतूड़ी, डा. वीएन जोशी, नागेंद्र पोखरियाल, कमल रावत, गुरु प्रसाद उनियाल, इंद्रपाल परमार, रागिनी भट्ट, विद्या नेगी, अनीता कंडियाल आदि मौजूद थे।