फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टिहरी जिले के नौ विकासखंडों में 10 और 11 फरवरी को होगी प्रतियोगिता

टिहरी जिले के नौ विकासखंडों में 10 और 11 फरवरी को होगी प्रतियोगिता

Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
टिहरी जिले के नौ विकासखंडों में 10 और 11 फरवरी को होगी प्रतियोगिता
नई टिहरी। युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की पहल पर जिले के नौ विकास खंडों में 10 और 11 फरवरी को बालक-बालिका अंडर 19 की 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। 800 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिका को स्कूटी दी जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं 6 फरवरी तक जिले के ब्लॉक मुख्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसी और सीआरसी केंद्रों पर पंजीकरण फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं ब्लॉक मुख्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता मेें अभ्यर्थी की उम्र 15 फरवरी 2018 को 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed