{"_id":"5a68b79f4f1c1b7b268b6240","slug":"15168123882-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने ठेकेदार एवं प्रबंधन पर लगाए उत्पीडन के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने ठेकेदार एवं प्रबंधन पर लगाए उत्पीडन के आरोप
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बीएसएनएल कैजुअल कांट्रैक्ट वर्कस यूनियन टिहरी-उत्तरकाशी ने दूर संचार कार्यालय के गेट पर धरना देकर प्रबंधन एवं ठेकेदार पर श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से ईपीएफ एवं लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की जा रहा है।
बुधवार को यूनियन ने धरना देकर प्रबंधन तंत्र एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों ने कई वर्षों से श्रमिकों के ईपीएफ का भुगतान नहीं किया है। कहा कि कार्यरत श्रमिक विक्रम सिंह पंवार की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक पीड़ित परिजनों को कोई भी भुगतान नहीं हो पाया। उन्होंने चार माह का लंबित मानदेय भुगतान करने, ईपीएफ भुगतान, बिना किसी सूचना के काम से न हटाने, मृतक विक्रम के परिजनों को सहायता देने की मांग की। उन्होंने समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर देहरादून में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा, जिलाध्यक्ष विनोद थपलियाल, कुंदन सेमवाल, विजय रावत, शांति प्रसाद बहुगुणा, चतर सिंह पयाल, दीपक बिजल्वाण, महादेव उनियाल, हरीश घिल्डियाल, मकान सिंह, स्वरूप सिंह, महेश पैन्यूली, विशन सिंह आदि मौजूद थे।