फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पालिका की अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

पालिका की अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Sun, 21 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पालिका की अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के उत्तरकाशी हाईवे किनारे स्थित कूड़ाघर को अन्यत्र शिफ्ट करने, कांजी हाउस निर्माण, वार्डों में कूड़ादान रखने और नालियों की नियमित साफ-सफाई करने की मांग को लेकर नगरवासियों का गुस्सा भड़क पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गजा रोड पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर अव्यवस्थाओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उत्तरकाशी राजमार्ग पर आबादी के बीच स्थित कूड़ाघर से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने रविवार को गजा रोड में पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता तिलकराम चमोली ने कहा कि उच्च न्यायालय ने नगर निकायों को निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए शरण गृह बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा है। भाजपा नेता कीर्ति सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तरकाशी हाइवे पर आबादी के बीच में स्थित कूड़ाघर की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस नेता राजेश्वर बडोनी, साब सिंह सजवाण, विहिप के सुरम तोपवाल, रघुवीर रावत, अनिल असवाल, राजेश राणा, सतवीर पुंडीर, दीवान सिंह कुंवर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed