फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मगरा उद्यान को आदर्श उद्यान बनाए विभाग: पांडियन

मगरा उद्यान को आदर्श उद्यान बनाए विभाग: पांडियन

Tue, 02 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
मगरा उद्यान को आदर्श उद्यान बनाए विभाग: पांडियन
नई टिहरी। सचिव परिवहन, कृषि, उद्यान और ग्रामीण अभियंत्रण डी सेंथिल पांडियन ने संकल्प से सिद्धी कृषक समृद्धि यात्रा के तहत जौनपुर में मगरा राजकीय उद्यान और अलमस में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने ग्राम रौतू की वैली में किसानों की आमदनी बढ़ाने को आयोजित गोष्ठी में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्लस्टर के माध्यम से योजनाओं को गति दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सचिव पांडियन ने रौतू की वैली में आयोजित कृृषक गोष्ठी में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान को सफल बनाने में विभागों के साथ ही कृषकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सरकार किसानों के उत्पादों का सही मूल्य दिलाने के लिए विपणन की व्यवस्था कर रही है। सचिव ने किसानों को पावर टिलर और कृषि उपकरण भी वितरित किए। कृषि सचिव ने मगरा उद्यान को आदर्श उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर सचिव कृषि रामविलास यादव, कृषि निदेशक गौरी शंकर, प्रबंध निदेशक जैविक उत्पाद परिषद विनय कुमार, अपर निदेशक डा. परमाराम, निदेशक उद्यान एवं चाय बोर्ड डा. बीएस नेगी, शोध अधिकारी महेंद्रपाल, डा. संजय कमल, मौन विशेषज्ञ हरीशचंद्र तिवारी, जड़ी- बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक वीपी भट्ट, डा. डीएस बिष्ट, डा. निर्पेंद्र चौहान, डा. सुनील शाह, अशोक यादव, मुख्य कृषि अधिकारी एसके तिवारी, डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed