{"_id":"5a3d39fa4f1c1b0f788b45b9","slug":"151396213114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक ढालवाला और महिला मुनीकीरेती रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक ढालवाला और महिला मुनीकीरेती रहा विजेता
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में आयोजित ओपन जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोेगिता के बालक वर्ग (19) में ढालवाला तथा बालिका वर्ग में मुनिकीरेती ने जीत हासिल की।
बालकों में प्रतियोगिता का फाइनल ढालवाला क्लब एवं जीआईसी नरेंद्र नगर बी के बीच खेला गया। इसमें ढालवाला क्लब ने नरेंद्र नगर को 4-3 से पराजित किया। महिला ओपन वर्ग का फाइनल ढालवाला क्लब एवं मुनिकीरेती के बीच हुआ। मुनिकीरेती ने ढालवाला को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, निर्णायक शिल्पा, जयंती नेगी, शानू कुमार, अमन कौंसवाल, श्याम शर्मा, सौरभ आदि मौजूद थे।