{"_id":"59fa01714f1c1b3c3d8b4b9a","slug":"15095566811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बताई लेजर किरणों और प्रकाश की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बताई लेजर किरणों और प्रकाश की बारीकियां
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में अखिल भारतीय भौतिक विज्ञान शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं गुजरात विज्ञान एकेडमी के प्रो. केएन जोशीपुरा ने छात्र-छात्राओं को लेजर किरणों एवं प्रकाश से संबंधित सिद्धांतों की जानकारी दी।
प्रो. जोशीपुरा ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान में अभिरुचि जगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान को प्रयोगों द्वारा समझना सबसे सरल है। उन्होंने अणु एवं परमाणु पर शानदार व्याख्यान भी दिया। अखिल भारतीय भौतिक विज्ञान शिक्षक संघ की वरिष्ठ सदस्य प्रो. शकुंतला नेने ने भी भौतिक के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि करियर में आगे बढ़ने के लिए भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण है। प्राचार्य प्रो. जीएस रजवार ने छात्रों को दिए गए व्याख्यान को जीवन में उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर डा. संजय कुमार, डा. चंदा टी नौटियाल, डा. शैलजा रावत, डा. विक्रम बर्त्वाल, डा. ईरा सिंह, डा. आराधना सक्सेना, डा. नुपूर गर्ग, डा. पारुल मिश्रा, डा. हिमांशु जोशी, डा. उमेश चंद मैठाणी, सृचना सचदेवा, नताशा, सुधारानी व मैत्रेयी थपलियाल आदि मौजूद थे।