{"_id":"59f8af224f1c1bee688b86b5","slug":"150947007216-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरेडा और वन विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरेडा और वन विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में उरेडा और नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर दोनों विभागों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अन्य विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। कहा कि विभागीय अधिकारियों के बैठक में आने से समस्याएं नहीं सुलझ पा रही हैं। बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और मनरेगा के मुद्दे छाए रहे।
ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी की अध्यक्षा में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सतबीर पुंडीर और धर्म सिंह रावत ने कहा कि नगर और अधिकांश गांवों में बिजली के झूलते तार हादसे का सबब बने हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी झूलते तारों की मरम्मत नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम तोपवाल ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पांगरखाल गदेरे पर शीघ्र पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। सीडीओ आशीष भटर्गाइं ने मनरेगा योजना की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी बीडीओ चतर सिंह असवाल, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, कनिष्ठ प्रमुख गीता नेगी, मनोज नकोटी, रेखा देवी, प्रमिला देवी, सरोजनी देवी, विजयपाल राणा, अनंत नारायण बहुगुणा और गिरवीर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन