{"_id":"59f8af0d4f1c1b6d548b9ec9","slug":"150947005110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता दौड़ में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता दौड़ में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिखाया दमखम
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चंबा, नरेंद्रनगर, कंडीसौड़, थत्यूड़, नैनबाग, कंडीसौड़, लंबगंाव, प्रतापनगर, घनसाली और चमियाला में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बाजार में प्रभात फेर भी निकाली।
एकता दौड़ में डीएम सोनिका, एसएसपी विमला गुंजल्याल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई। सीडीओ आशीष भटगाईं और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने सुमन पार्क से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। केंद्रीय विद्यालय, पोस्ट ऑफिस होते हुए पीआईसी के मैदान में दौड़ संपन्न हुई। इस एकता दौड़ में छात्र वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बौराड़ी का विकास गुर्साइं प्रथम, सतबीर सिंह पंवार द्वितीय और पीजी कॉलेज के नरेश तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग पीजी कॉलेज की मुक्तिका डोभाल प्रथम,जीजीआईसी की सरस्वती द्वितीय और पीजी कॉलेज की सपना तृतीय रही। अधिकारी वर्ग में जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल प्रथम, कोषाधिकारी बालकराम द्वितीय और जिला कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भागीरथीपुरम में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक (टीसी) एसआर मिश्रा ने अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। नरेंद्रनगर महाविद्यालय की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। बालक-बालिका वर्ग की छह किमी दौड़ को थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला वर्ग की दौड़ में साधना प्रथम, दिव्या द्वितीय और रिषिका तृतीय रही। पुरूष वर्ग में विनोद प्रथम, सचिन द्वितीय और दिलीप तृतीय रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इधर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, थत्यूड़ महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एकता दौड़ में प्रतिभाग किया। घनसाली, लंबगांव, नैनबाग और कंडीसौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।