फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बार कोड ट्रेकिंग मशीन बताएगी आवेदन पत्रों पर हुई कार्रवाई

बार कोड ट्रेकिंग मशीन बताएगी आवेदन पत्रों पर हुई कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बार कोड ट्रेकिंग मशीन बताएगी आवेदन पत्रों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए डीएम सोनिका ने बार कोड ट्रैक मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मशीन लगने से लोग अपने शिकायती पत्र व अन्य किसी भी तरह के सूचना पत्रों के आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे लोगों को अब हर टेबल पर जाने से छुटकारा मिल सकेगा।

डीएम सोनिका ने बताया कि बार कोड ट्रैक मशीन को आम जनता की सुविधा के लिए बंगलूरू से मंगाया गया है, जिससे उनका समय बचने के साथ ही एक निश्चित समयसीमा में उनके आवेदनों का निस्तारण भी हो सके। मशीन में आवेदन पत्र पंजीकृत किए जाते हैं, जिसका बारकोड आवेदनकर्ता को दिया जाता है। आवेदनकर्ता www.efiletehri.in वेबसाइट पर अपना बार कोड डालकर अपने आवेदन पत्र पर हुई कार्रवाई के संबंध में घर पर ही जानकारी ले सकता है। मशीन में भी अपना बार कोड लॉगइन कर जानकारी ली जा सकती है। डीएम ने कहा कि आवेदन पत्र सात दिन में निस्तारित किए जाएंगे। सात दिन से अधिक होने पर मशीन पर लगा सेंसर नारंगी रंग और 10 दिन से ऊपर होने पर लाल रंग का संकेत देगा। मशीन में आवेदक कर्मचारियों के व्यवहार की रेटिंग भी कर सकेंगे, जिसमें अच्छा व्यवहार करने पर हरा, खराब व्यवहार पर लाल और सामान्य व्यवहार पर भूरा रंग प्रदर्शित करेगा। ज्यादा रेड मार्क वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि यह मशीन कारगर साबित होती है, तो तहसीलों में लगाई जाएगी। अब तक इस मशीन के माध्यम से 1759 आवेदन पत्र पंजीकृत किए गए। उनमें से 516 का निस्तारण किया गया और 243 लंबित हैं। उन्हें एक निश्चित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed