{"_id":"59d120784f1c1bbf538b52af","slug":"150687760814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति भागीरथीपुरम ने नवरात्र विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया। मूर्ति विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को रामलीला का आयोजन किया गया। ऊखीमठ के कलाकारों ने रामलीला की शानदार प्रस्तुति दी। असत्य पर सत्य की विजय के साथ रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक कोटेश्वर बांध पीके अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, महाप्रबंधक यूसी कन्नौजिया, अनुराधा कन्नौजिया, उप महाप्रबंधक संजीव आर, एएसएपी वीजे सिंह, डा. बलकार ङ्क्षसह, के मल्लिकार्जन, एसपी पटनायक, मुन्ना बिष्ट, विजयपाल सिंह रावत, दिनेश चौहान, अनिल त्यागी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो