फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ayan, Tanuj, and Atul emerge on top in boys' mini football.

Tehri News: मिनी फुटबॉल बालक में अयान, तनुज, अतुल अव्वल

Thu, 22 Oct 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Ayan, Tanuj, and Atul emerge on top in boys' mini football.
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की 14 से 18 वर्ष (दिव्यांग) क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में विजेता और उपविजेताओं टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। मिनी फुटबॉल बालक वर्ग टीम में अयान, तनुज, अतुल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जिला नोडल दिव्यांग प्रभारी क्रीड़ा चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बालक वर्ग रिले दौड़ में अलमती, अतुल, अयान, रोहित की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमांशु, समर आर्य, तनुज, शिवम दूसरे स्थान पर रहे। बालिका रिले दौड़ में सबीना, मुस्कान पहले स्थान पर रहीं। सिमरन, सूबाना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मिनी फुटबॉल में अलमलिक, रोहित, लक्ष्य प्रताप की टीम दूसरे स्थान रहे। सॉफ्टबॉल बालक वर्ग में अलमलिक पहले, आयुष दूसरे व अतुल तीसरे स्थान पर रहे। बोच्चे खेल बालक वर्ग में तौसीफ, अलमलिक, अतुल, आयुष ने पहला, मनोरंजन में अलमलिक पहले, शिवम दूसरे व अतुल तीसरे स्थान पर रहे। व्हील चेयर प्रतियोगिता में में तौसीफ पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तस्लीम कुरैशी ने जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अंजली गौड़, प्रधानाचार्य गब्बर सिंह चौहान, गिरीश चंद्र सिंह राणा, नोडल प्रभारी राजेंद्र डोभाल ने प्रतियोगता का शुभारंभ किया। डीईओ कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकीकृत खेल के अंतर्गत समावेशी खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इनका मुख्य उद्देश्य 14 से 18 वर्ष वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को खेल गतिविधियों में अवसर प्रदान करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल ने कहा कि सामाजिक समावेशन व बच्चों में आत्म-विश्वास पैदा करने के लिए एकीकृत खेल जरूरी है। इस मौके पर यशपाल सिंह रातव, भरत राम बडोनी, नरेश मोहन भट्ट, विजेंद्र नेगी, अनिल धूलिया, शालिनी भट्ट, अखिलेश गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed