फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work with unity to form a BJP government in the state for the third time.

Tehri News: प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुटता से काम करें

Thu, 22 Oct 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Work with unity to form a BJP government in the state for the third time.
अपना बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : महामंत्री
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा की टिहरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए संपर्क बढ़ाने और कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का मजबूती से जवाब देने के टिप्स भी दिए गए।
बृहस्पतिवार को पहली बार टिहरी पहुंचे भाजपा के महामंत्री संगठन फर्णीद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए टिहरी विधानसभा से लेकर जिले की जानकारी ली। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भ्रम फैलाकर देवभूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने का षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री और विस्तारक योजना के संयोजक नलिन भट्ट ने कहा कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक नियुक्त किए जा चुके हैं। सहप्रभारी सतेंद्र सिंह राणा ने संगठन द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों और विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक विजय पंवार, धन सिंह नेगी, जिला महामंत्री बलवंत रावत, प्रमुख राजेश नौटियाल, प्रमुख सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed