{"_id":"59d120624f1c1bf2538b5228","slug":"15068775869-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक मंच ने फिर दोहराई पानी और बिजली बिल माफ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक मंच ने फिर दोहराई पानी और बिजली बिल माफ की मांग
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। नागरिक मंच ने टिहरी बांध प्रभावितों से विद्युत, पानी के बिल और सीवरेज टैक्स न वसूलने की मांग फिर दोहराई है।
मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं का समाधान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा डबल इंजन सरकार से बांध प्रभावितों को बहुत अधिक उम्मीदे है। कहा पुनर्वास नीति में बांध प्रभावितों को रियायती दरों पर बिजली देने, पानी और सीवरेज का बिल न लाने का प्राविधान है। बांध प्रभावित नई टिहरी की जनता को शुद्ध पानी की आपूर्ति करने के लिए री-धुत्तु ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण किया जाना चाहिए। बैठक में कमल सिंह मेहर, कर्म सिंह तोपवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम जखमोला, गुरू प्रसाद भट्ट, डीपी उनियाल, यूएस रावत, भगवान सिंह तोपवाल आदि उपस्थित रहे। उक्त मांगों के संबंध में मंच की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। ब्यूरो