{"_id":"59b175d84f1c1be57f8b4bd1","slug":"15048022817-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर लंगना ब्लॉक के प्रत्येक न्याय पंचायत में लगेगा स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर लंगना ब्लॉक के प्रत्येक न्याय पंचायत में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना विकास खंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। विधायक शक्ति लाल शाह ने सेवा टीएचडीसी की पहल पर मतकुडी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यह घोषणा की। बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को एक-एक जनरेटर देने की घोषणा की।
सेवा टीएचडीसी के सहयोग से बृहस्पतिवार को मतकुडी में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों को बुखार, खांसी के रोगी सबसे अधिक मिले। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम परिवर्तन को देखते हुए उबला हुआ पानी पीने और बासी भोजन न करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि विधायक शाह ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पिलखी में दिव्यांग शिविर आयोजित करने के संबंध में सीएमओ से वार्ता हो चुकी है। शिविर में डा. नमिता डिमरी, डा. पी चौधरी, डा. इंद्र, युद्धवीर सिंह, फते सिंह राणा, शंकर सिंह, दर्शन सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।