फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   115 students were absent in the Hindi subject examination in Intermediate

Tehri News: इंटर हिंदी विषय की परीक्षा में 115 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
115 students were absent in the Hindi subject examination in Intermediate
इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने बताया हिंदी के प्रश्नपत्र को आसान
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुई। शुक्रवार को हाईस्कूल की हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकण (हिंदी अंग्रेजी) व इंटरमीडिएट के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चली। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को सरल बताया। इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के हिन्दुस्तानी संगीत में सभी 10 पंजीकृत परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। टंकण परीक्षा में सभी 88 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्न पत्र के लिए 7857 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 7742 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में इंटरमीडिएट हिन्दी विषय के परीक्षार्थी अखिलेश सिंह, अमन मखलोगा, अनिरुद्ध राणा, रुद्रप्रताप रावत आदि ने बताया कि हिंदी विषय का प्रश्न पत्र आसान आया हुआ था।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि पहले दिन जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा शांति से पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा को शांति पूर्वक और सुरक्षित संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed