फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tanzeel Ahmed was also involved in Roorkee explosion investigation.

रुड़की धमाके की जांच से भी जुड़े थे तंजील अहमद

Mon, 04 Apr 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 04 Apr 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
Tanzeel Ahmed was also involved in Roorkee explosion investigation.
तंजील अहमद - फोटो : file photo

बिजनौर में मारे गए एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद पठानकोट हमले के साथ साथ रुड़की बम धमाके की जांच से भी जुड़े थे। जांच पड़ताल के लिए वह करीब तीन बार रुड़की भी आए। 

विज्ञापन


बम धमाके के बाद से अभी तक मामले की जांच एनआईए के हाथ में ही है। खुलासा न होने से दिवंगत छात्र तुषार को भी अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है।

रुड़की में केएलडीएवी इंटर कॉलेज मैदान के पास छह दिसंबर 2014 को विश्व हिंदू परिषद का शौर्य दिवस कार्यक्रम चल रहा था। कुछ दूरी पर एक बम धमाके में सातवीं के छात्र तुषार धीमान की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पड़ताल के लिए टीम कई बार आती रही रुड़की 
कार्यक्रम स्थल के समीप हुए धमाके की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) को दी गई। एनआईए की टीम ने शुरूआत में कई दिन तक शहर में रहकर धमाके के संबंध में जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम कई बार रुड़की आती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले बिजनौर में मारे गए तंजील अहमद रुड़की बम धमाकों की जांच करने वाली टीम में शामिल थे। वह तीन बार रुड़की भी आए। 

बहरहाल अभी तक रुड़की बम धमाकों का सच सामने नहीं आ सका और जांच टीम से जुड़े एक तेजतर्रार अधिकारी की हत्या कर दी गई है। वहीं तुषार के परिवार को अभी भी उस दिन का इंतजार है, जब बम धमाके के साजिशकर्ता कानून की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed