{"_id":"5707dfcf4f1c1b836ac810d3","slug":"sustainable-development-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याएं सुलझाएगा 'SDF'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याएं सुलझाएगा 'SDF'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
प्रदेश में धरातल पर जल, पर्यावरण, आजीविका, ऊर्जा व हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की नीति निर्धारण के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट फोरम(एसडीएफ) की स्थापना की गई है। इस मकसद है कि इन सभी के लिए काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को एक मंच पर लाया जाए।
विज्ञापन
एसडीएफ की नवनियुक्त सचिव बिनीता शाह ने बताया कि राज्य के तीन भूतपूर्व मुख्य सचिवगण आरएस टोलिया, एनएस नपलच्याल, एन रविशंकर और पूर्व प्रमुख सचिव विभापुरी दास के अलावा वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो. बीके जोशी सहित देश के जाने-माने पर्यावरणविद इस फोरम में सभासद होंगे।
विज्ञापन
नेटवर्क पार्टनर के रूप में करेंगे काम
उन्होंने बताया कि फोरम के अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को नामित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसटीएस लेप्चा इसके उपाध्यक्ष होंगे। टेक्नोक्रेट कृष्णा सिंह रौतेला फोरम के कोषाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
यह फोरम मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल माउंटेन इनिशिएटिव के साथ मिलकर नेटवर्क पार्टनर के रूप में काम करेगा। इससे ना केवल प्रदेश के विकास में सहायता मिलेगी, बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए नीति निर्धारण व योजनाओं के निर्माण व उनकी सहायता से नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक विकास तथा प्रदेश में पर्यावरणीय व पारिस्थितिकी तंत्र सम्बंधी सतत विकास में भी मदद मिलेगी।