फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Stripped of disaster father's shadow

दुनिया में आएंगे, मगर नहीं मिलेंगे 'पापा'

Thu, 18 Jul 2013 07:23 PM IST
कर्णप्रयाग/विनय बहुगुणा
कर्णप्रयाग/विनय बहुगुणा Updated Thu, 18 Jul 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
Stripped of disaster father's shadow

वो मासूम बच्चे जब अपनी पलक खोलेंगे, यह सुंदर दुनिया उनके सामने होगी। अगर कोई नहीं होगा तो उनके पिता। आपदा की मारी केदारघाटी में ये सिर्फ पांच उदाहरण नहीं हैं। ऐसे कई मासूम हैं जो जब अपनी पलक खोलेंगे तो उनके पिता नहीं होंगे। जिन्हें पिता की गोद में दुलार पाना और खिलौनों के लिए मचलना था। दुलराने और बेटे की जिद पूरी करने वाले पिता की कमी आपदा पीड़ित केदारघाटी के कई मासूम शिद्दत से अरसे तक महसूस करेंगे।

विज्ञापन


केदारधाटी में बीस से अधिक ऐसे बच्चे हैं, जो अभी मां की कोख में हैं। इनका दुर्भाग्य यह है कि वे जन्म से पहले ही पिता को खो चुके हैं।  बच्चों के जन्म पर घर की स्थिति भी अलग होगी। बच्चे के जन्म का उल्लास पिता की गैरमौजूदगी से मातम में बदल चुका है।
विज्ञापन


केस वन
गुप्तकाशी क्षेत्र के तलुंजा गांव के ढांगा तोक में कविता देवी (21) के 24 वर्षीय पती विजय लाल को केदारनाथ आपदा ने लील लिया। इस महिला की 1 साल की बेटी खुशी है। जबकि वह पुन: आठ माह से गर्भवती है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई टीका भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ननद है, जिसके पैर पर गंभीर चोट है, वह चल भी नहीं पा रही है। ऐसे हालात में महिला को नन्हीं बच्ची सहित ननद की देखरेख भी करनी पड़ रही है।

केस दो
बडासू गांव में नीता देवी (23) का पति सियाराम भी केदारघाटी में हुई जलप्रलय में काल का ग्रास बन गया। घर में डेढ़ साल की छोटी बेटी नीमा है। जबकि उसकी पत्नी नीता का कुछ दिनों में प्रसव होने को है। लेकिन आपदा के कहर से उसे उचित स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।

केस तीन
जनपद चमोली में गैरसैंण के सारकोट गांव की भागुली देवी के पति को केदारनाथ में हुई जलप्रलय ने लील लिया। एक छोटी बेटी है। जबकि वह पिछले तीन माह से गर्भवती है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। इन स्थिति में कौन उसकी देखरेख करेगा।

केस चार
मैखंडा गांव की अंजना देवी (20) सात माह की गर्भवती है। यह उनकी पहली संतान है। लेकिन पति अरविंद लाल केदारनाथ की जलप्रलय का शिकार हो गए। घर में नए मेहमान की खुशियां आने से पहले ही घर में मातम छाया हुआ है।


केस पांच
ल्वाणी गांव में मंजू देवी की दो बेटिया 9 वर्षीय सृष्टि और 7 वर्षीय खुशबू है। वे छ: माह से गर्भवती है। लेकिन पति प्रेमचंद्र बीते 17 जून को केदारनाथ में हुई तबाही में काल का ग्रास बन गए। इस महिला की आजिविका का भी कोई साधन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed