फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   stone age women were much stronger than modern men

आधुनिक पुरुषों से ज्यादा मजबूत थीं पाषाण युग की महिलाएं

Sun, 24 Apr 2016 01:19 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
stone age women were much stronger than modern men
पाषाण युग

पाषाण युग की महिलाएं आधुनिक पुरुषों से कई गुना अधिक मजबूत कद-काठी वाली थीं। उनकी हड्डियां आज के इंसानों की तुलना में अधिक चौड़ी और मजबूत थीं।

विज्ञापन


वे खुद ही शिकार भी किया करती थीं। नर्मदा घाटी में मिले जीवाश्मों की जांच से यह खुलासा हुआ है। इन गुफाओं में एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के वैज्ञानिकों को 70 हजार साल पुरानी महिलाओं की अस्थियों के टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक ये जीवाश्म पाषाण युग के आखिरी चरण के हैं। उस दौर में पत्थरों से बने औजारों के इस्तेमाल के साथ वन्य जीवों की अस्थियों के औजारों का भी इस्तेमाल होने लगा था। इस काल की महिलाएं आत्मरक्षा या शिकार के लिए पुरुषों के साथ मिलकर जंगली जानवरों से लोहा लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने क्षेत्र में किसी दूसरे समूह की घुसपैठ पर भी वे मोर्चा संभाल लेती थीं। यही वह दौर था, जब आधुनिक मानव के पुरखों में सामाजिकता की भावना पैदा हुई। पुरुषों और महिलाओं के संबंध नया आयाम ले रहे थे, जिनसे आधुनिक मानव समाज की आधारशिला रखी जानी थी।

नर्मदा घाटी की गुफाओं के आसपास दो छेद वाला हड्डी से बना गहना भी मिला है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसी काल में महिलाओं के जानवरों की हड्डियों के गहन पहनने का चलन भी शुरू हुआ। हाथी की हड्डी से बने इस गहने को कुछ वैज्ञानिक ताबीज मान रहे हैं।


माना जा रहा है कि इन तबीजों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल किया जाता होगा। उस वक्त तक ‘आर्केइक होमो सैपियंस’ छेद करने का हुनर जान चुका था। वैज्ञानिकों को हाथी की हड्डी से बनी खुरपी, ब्लेड की तरह तेज क्लीवर और स्क्रैपर आदि मिले हैं। जांच में ये औजार 70 हजार से एक लाख साल पुराने बताए गए हैं।

‘इन जीवाश्मों के अध्ययन से मानव जीवन के इतिहास का एक नया अध्याय खुल रहा है। महिलाओं की शारीरिक बनावट के बारे में ये जानकारियां काफी महत्वपूर्ण हैं।’
- डॉ. एआर सांख्यान (वरिष्ठ जीवाश्म विशेषण, एएसआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed