{"_id":"1b7e87e57470548bce02e59771e01905","slug":"snowfall-in-kedarghati-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से खतरनाक हुई केदारनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से खतरनाक हुई केदारनाथ यात्रा
अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Sun, 13 Oct 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पिछले दो दिन से बदले मौसम के चलते खतरनाक बनती जा रही है। शनिवार को दोपहर के बाद यहां बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
हालांकि शनिवार को बारिश नहीं हुई। लेकिन अपराह्न ढाई बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। तापमान गिरने के कारण पानी भी जम रहा है। विपरीत परिस्थितियों के बाजवूद 20 स्थानीय व तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे। जबकि यहां से 25 लोग बाबा के दर्शन करने के पश्चात वापस लौट गए।
विज्ञापन
केदारधाम में ठंडक काफी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार रात धाम में तूफान भी आया।
जनरेटर पहुंचने से राहत
हालांकि धाम के बेस कैंप में पांच किलोवाट का जनरेटर पहुंचने से राहत मिली है। यहां एक किलोवाट की टरबाइन से बिजली सप्लाई हो रही थी। इस वजह से कैंप में बल्ब ठीक से नहीं जल रहे थे। जनरेटर के पहुंचने से रात में करीब तीन घंटे इसी से रोशनी हो रही है। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि यात्रा सामान्य रुप से चल रही है। हालांकि मौसम को देखते हुए सभी अलर्ट हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ यात्रा भी प्रभावित
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर भी मौसम की मार पडने लगी है। शनिवार को करीब 55 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में पहुंचे। दिल्ली से धाम की यात्रा पर आए राजीव का कहना है कि यात्रा मार्ग की स्थिति खतरनाक बनी होने के चलते काफी परेशानियां हुई। मार्ग में आपदा के निशान बाकी हैं। सरकार को शीघ्र मार्ग को दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम करने चाहिए।