फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sevral people died by the congres mistake

आपदा निपटी नहीं शुरु हुई तू-तू मैं-मैं

Sat, 29 Jun 2013 01:52 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
sevral people died by the congres mistake

उत्तराखंड में आई आपदा में अपनों को गंवा चुके लोगों के आंसू अभी थमे भी नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने आपदा का ठीकरा एक दूसरे के सिर फोडना शुरु कर दिया है। प्रदेश्ा में आई आपदा को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सियासी रंग चढ़ाना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आपदा के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार के सिर आपदा का ठीकरा फोडते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही सरकार को भारी बारिश के लिए आगाह कर दिया था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान देने के बजाय लोगों को खतरे में ही पड़े रहने दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह से फेल है, जिससे सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को त्रासदी झेलनी पड़ रही है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार की गंभीर लापरवाही के कारण ही केदारनाथ में हजारों लोगों को मौत के मुंह में समाना पड़ा। मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान के तहत सरकार को खराब मौसम के लिए पहले ही आगाह कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चाहती को सभी यात्रियों को ऋषिकेश में रोक देती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में हुए नुकसान के लिए भी प्रशासन जिम्मेदार हैं। यहां प्रशासन पिछले वर्ष की बाढ़ से सबक ले लेता तो जोशियाड़ा बाजार आज आबाद होता। साथ ही कहा कि भाजपा जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। वार्ता में प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, मुन्ना चौहान, बुद्धि सिंह पंवार, सुधा गुप्ता, स्वराज विद्वान, लोकेंद्र बिष्ट, नवीन पैन्यूली, किशोर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed