{"_id":"acaa01e47eeeafb6b0b11f59d4fab57b","slug":"salute-to-the-brave-sons-who-embrace-gang-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह: थामा गैंगरेप पीड़िता का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह: थामा गैंगरेप पीड़िता का दामन
अमर उजाला, बिशन सिंह बोरा, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार पीड़िताओं को भले समाज में कुछ लोग बुरी नजर से देखते हैं, उनसे दूरी बनाकर रहते हैं। कई बार ऐसे लोगों से रिश्ते नाते तक तोड़ लेते हैं, लेकिन दून के एक बहादुर बेटे ने इन सब की परवाह किए बगैर हौसला दिखाया और गैंगरेप पीड़िता को जीवन संगिनी बनाकर समाज में मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
मूल रूप से सहारनपुर और अब दून निवासी कर्म सिंह (काल्पनिक नाम) ने गैंग रेप पीड़िता को अपनाकर न सिर्फ उसे पूरा संमान दिया बल्कि इस कानूनी लड़ाई में भी उसका पुरा साथ दिया।
विज्ञापन
पढें, गैंगरेपः कहां गया पीड़िता द्वारा बनवाया गया 'स्कैच'?
विज्ञापन
पत्नी नहीं बल्कि बलात्कारी दोषी
कर्म सिंह बताता है कि शादी से पहले उसकी पत्नी के साथ जो कुछ हुआ उसके लिए उसकी पत्नी नहीं बल्कि बलात्कारी दोषी हैं।
दून में कंप्यूटर पार्ट्स विक्रेता कर्म सिंह के मुताबिक वे एमबीए हैं और सोच समझकर उसने गैंगरेप पीड़िता से शादी का निर्णय लिया। उनके पिता और उसे शादी से पहले घटना की पूरी जानकारी थी।
पढें, गैंगरेप के दोषी पूर्व बीजेपी नेता को उम्रकैद
वर्ष 2010 को उनकी सगाई और मार्च 2011 को उनका विधि विधान से दून में विवाह हुआ। कर्म बताते हैं कि वे अपनी बहादुर पत्नी का सम्मान करते हैं और आगे भी उसका पूरा सम्मान करते रहेंगे।
पढें, ब्रिगेडियर हैडः बारह सौ पाक सैनिकों को किया था ढेर
कानूनी लड़ाई में पति ने दिया पूरा साथ
आरोपियों के सलाखों के पीछे जाने से वे खुश हैं। पीड़िता ने अमर उजाला को मोबाइल से हुई बातचीत में बताया कि कानूनी लड़ाई में उसके पति ने उसका पूरा साथ दिया, पति का साथ न मिल पाता तो वे इस लड़ाई को न लड़ पाती।
उसने बताया कि रिसॉर्ट में जिन तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुराचार किया फोटो दिखाए जाने पर उन्हें वे पहचान सकती है।