फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Youth's death came in the grip of current

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth's death came in the grip of current
गदरपुर में मृतक के बारे में श्रमिकों से जानकारी लेते एसओ जसविंदर सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। बारिश के दौरान फैले करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम महतोष निवासी यूसुफ अली का ग्राम मकरंदपुर में कुमाऊं ब्रिक फील्ड नाम से ईट भट्ठा है। इसके पास ही श्रमिकों के रहने के लिए कच्चे घर बने हुए है। सोमवार रात करीब आठ बजे बारिश शुरू हुई तो ईंट भट्टे पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले ग्राम बंडिया किच्छा निवासी राजू (25) पुत्र बैनाम सिंह के घर में पानी भरने लगा। राजू ने छत के रूप में डाली गई लोहे की चादर से गिरते हुए पानी को रोकने के लिए चादर को उठाया हुआ था। इस बीच अचानक लगे करंट से राजू चीख के साथ अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे श्रमिकों ने राजू को करंट लगने की सूचना ईंट भट्टे के मुंशी मुम्तियाज अली को दी। आनन फानन में राजू को सीएचसी गदरपुर ले जाया गया लेकिन डॉक्टर के नहीं होने पर उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह बदहवास हालत में उसके पिता बैनाम सिंह एवं बड़ा भाई मोहर सिंह परिजनों के साथ मकरंदपुर पहुंचे।
इधर, सूचना पर एसओ जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। भट्टा स्वामी यूसुफ अली ने बताया कि जब राजू को करंट लगा तब ईंट भट्टे के पास से गुजर रही हाईटेंशन का तार टूटकर एलटी लाइन से टकरा गया था। राजू के पिता बैनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि राजू तीन भाइयों में मझला और अविवाहित था। वह 10 दिन पूर्व ही ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए किच्छा ले गए।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा
केलाखेड़ा। नगर के निकटवर्ती गांव बरवाला में मंगलवार सुबह बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर मिलते ही अवर अभियंता योगेश कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जेई के अनुसार गांव बरवाला में पोल की टूटी लाइन को बिजली कर्मचारी ठीक कर रहे थे। इस दौरान एक सहयोगी ग्रामीण ने तार पकड़ लिया। करंट की चपेट में आकर ग्रामीण युवक झुलस गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed