फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   youth die in a road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
youth die in a road accident
दिनेशपुर का मृतक अमित। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। क्षेत्र निवासी एक युवक की मथुरा से दिल्ली जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के साथ अन्य परिजन घटनास्थल को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड तीन निवासी अभिराम मिस्त्री मंगलवार सुबह अपने पुत्र अमित (30) और रिश्तेदार विशाल के साथ अपनी नई कार से मथुरा गए थे। मंगलवार रात वह मथुरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार को अभिराम का पुत्र अमित चला रहा था। परिजनों के मुताबिक आगरा हाइवे पर सिकंदरा गांव के पास रात करीब 10 बजे अचानक एक गाय आ गई।
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता अभिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विशाल बाल-बाल बच गया। उसने रात में ही हादसे की सूचना परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अमित अपने पीछे पत्नी मलीना, दुधमुंहे बेटे और चार वर्षीय बेटी और मां उर्मिला को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
दिनेशपुर। दस दिन पूर्व अज्ञात बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वार्ड एक निवासी मोहित (32) की बुधवार को हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि बीते बीती 15 सितंबर को मोहित अपने बेटे (8) के साथ बाइक से बाजार आ रहा था। बिजली घर के पास अज्ञात बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। गनीमत रही कि उसका बेटा बाल-बाल बच गया था। उसे तत्काल रुद्रपुर से बरेली ले जाया गया था। वहां से उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मोहित ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। ब्यूरो

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
लालपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्राम महराजपुर निवासी प्रेमराज सैनी का बेटा लकी (16) सातवीं का छात्र है। मंगलवार शाम वह एक ग्रामीण के घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान वह अचेत हो गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन लकी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed