फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman found Dead, Husband Booked

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman found Dead, Husband Booked
रुद्रपुर की मृतका सुमन का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। कोरोना जांच में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस ने मृतका के पति पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पोकपुर पटवाई रामपुर (यूपी) निवासी सुमन देवी (27) का विवाह सात साल पहले तारीफ सिंह के साथ हुआ था। चार साल पहले दोनों शिवनगर ट्रांजिट कैंप में आकर रहने लगे थे। इसी बीच उनका एक बेटा हुआ। बेटा होने के बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी और दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। बुधवार तड़के सुमन का शव कमरे में पड़ा मिला। पति ने इसकी सूचना मकान मालिक और अपने ससुरालियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई जितेंद्र ने बताया कि चार साल से उसकी बहन और जीजा अलग-अलग किराए के मकान में रह रहे थे। उसका कहना है कि सात दिन पहले ही जीजा उसकी बहन के साथ आकर रहने लगा था। आरोप लगाया कि बुधवार को उसने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के गले पर चोट के निशान भी हैं। इधर, एसआई राखी धोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पहले कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर तारीफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed