फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vehicle full of laborers overturned, 18 injured

मजदूरों से भरा छोटा हाथी पलटा, 18 घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicle full of laborers overturned, 18 injured
दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। मजदूरों से ठसाठस भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 18 मजदूर चोटिल हो गए। गंभीर रूप से पांच घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चोटिल कुछ मजदूरों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। आधा दर्जन से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह लक्खीपुर और राधाकांतपुर गांव के 33 महिला-पुरुष मजदूर गांव के ही एक छोटा हाथी वाहन से धान की रोपाई करने पंतनगर गए थे। दोपहर 2:30 बजे पंतनगर से लौटते हुए जगदीशपुर मार्ग पर श्रीरामपुर गांव के पास मजदूरों से भरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही वाहन में सवार मजदूर छिटककर सड़क किनारे इधर-उधर जा गिरे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने अपने-अपने वाहनों से घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख शशान मिर्धा (46), सविता (43) पत्नी गोपाल, महारानी वाला (25) पत्नी सुखवाला, लक्खी बैरागी (40) पत्नी अमल बैरागी, और अमरी राय (50) पत्नी स्व. मृणाल राय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ममता (38) पत्नी राकेश, रंजीता (46) पत्नी चंद्रकांत, सुखवाला (28), अजित (48), अंजलि राय (50) पत्नी, सीते (25) पत्नी सुखलाल, सारिका हाल्दार (28) पत्नी सूरज हाल्दार, बीना राय (45) पत्नी बबली राय, धीरज (18), सनातन (20), अमित (28), बसंती मंडल (40) पत्नी अजित मंडल और कल्पना (40) पत्नी लक्खीकांत मामूली रूप से घायल हो गए।

मामूली रूप से कुछ घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि आधा दर्जन लोगों के करीब मरीजों के हाथ-पैर में फैक्चर हो गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर।

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर।

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में सड़क हादस में घायल महिला मजदूर।

दिनेशपुर में सड़क हादस में घायल महिला मजदूर।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला।

दिनेशपुर में सड़क हादसे में घायल महिला।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed