फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Untrained nurse undergoes delivery, mother dies

घर में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Untrained nurse undergoes delivery, mother dies
रुद्रपुर। पहाड़गंज क्षेत्र में अप्रशिक्षित नर्स से प्रसव करवाना एक परिवार को भारी पड़ गया। कथित नर्स की लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। इससे पहले कि मामला पुलिस तक पहुंचता, कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर परिवार को समझा बुझाकर शांत कर दिया। मामला दो दिन पुराना है लेकिन चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते आठ सितंबर की देर शाम भदईपुरा में रहने वाली एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसे पहाड़गंज स्थित कथित नर्स के पास ले गए। बताया जाता है कि यह नर्स एक निजी अस्पताल में काम करती है। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई और कुछ ही देर बाद महिला और बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के काफी देर बाद नर्स ने मामले की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इससे आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान परिजन शव लेकर चले गए। चर्चा है कि परिजनों को कार्रवाई न करने के लिए कुछ रकम भी दी गई थी। गरीब परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर कोतवाल केसी भट्ट ने ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में होने पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed