{"_id":"6a9d65675cbecad6b90b1be9","slug":"woman-pilgrim-dies-after-being-struck-by-a-stone-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120721-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: संशोधित<bha>--<\/bha> पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: संशोधित<bha>--</bha> पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत
Sun, 06 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। सूचना पर यात्रियों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ करने के बाद यात्रा सुचारू कर दी गई। महिला का शव डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम गौरीकुंड लाई और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे महाराष्ट्र के यात्री जैसे ही चीरबासा के पास पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे और इसकी चपेट में आने से मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी निम गांव जिला सोहलपुर महाराष्ट्र की मौत हो गई। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को रास्ते में रोक दिया। करीब तीन घंटे बाद मार्ग साफ व सुरक्षित होने पर यात्रियों को आगे की ओर भेजा गया। इस दौरान यात्री महादेव के जयकारे लगाते रहे। संवाद