फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two youths trapped in the river were rescued

Rudraprayag News: नदी में फंसे दो युवकों को सुरक्षित निकाला

Fri, 16 Jun 2023 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Two youths trapped in the river were rescued
तिलवाड़ा। रामपुर के समीप मंदाकिनी नदी में फंसे नेपाली मूल के दो युवकों को एसडीआरएफ व पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाला। ये दोनों युवक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान कुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दोनों फंस गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम लगभग पौने पांच बजे नेपाली मूल के 18 वर्षीय सूरज पुत्र धर्म सिंह और प्रिंस पुत्र रामचंद्र मंदाकिनी नदी में नहाने गए थे। दोनों युवकों ने पहले कपड़े धोए और फिर नहाने लगे। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिस कारण दोनों युवक नदी में फंस गए। जिस पर दोनों युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। युवकों की आवाज सुनकर समीप गांव के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। इस मौके पर अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद पोखरियाल, एसआई हरीश बंगारी और एसडीआरएफ के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed