{"_id":"6ab26c0c7735c4aa8b0d67ae","slug":"aarav-won-the-400-meter-race-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121110-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 400 मीटर दौड़ में आरव जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 400 मीटर दौड़ में आरव जीते
Tue, 22 Sep 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला मंच की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय प्रारंभिक शिक्षा की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अगस्त्यमुनि खेल मैदान में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बालक-बालिकाओं ने 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में मयंक चैंपियन रहे जबकि बालिका वर्ग में सौम्या ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में नैतिक प्रथम और ऋतिक द्वितीय रहे। 400 मीटर में आरव ने पहला और प्रिंस ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन पर प्रारंभिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष विक्रम झिंकवाण ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान जिला खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा हनीफ सिद्दीकी, मुरारी राज, देवेंद्र बजवाल, कुलदीप रावत और बीना पंवार समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद