{"_id":"622b7de588f9060c2f69c274","slug":"two-laborers-died-while-bathing-in-madhu-ganga-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मधु गंगा में नहा रहे थे दो मजदूर, एक का पैर फिसला तो दूसरे ने बचाने की कोशिश में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मधु गंगा में नहा रहे थे दो मजदूर, एक का पैर फिसला तो दूसरे ने बचाने की कोशिश में गंवाई जान
Fri, 11 Mar 2022 10:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:21 PM IST
सार
दोनों मधु गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे ने भी प्रयास किया। लेकिन वह भी अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बहने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माणाधीन मद्महेश्वर जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था जैस्को इंफ्राटैक के दो मजदूरों की मधु गंगा में नहाते समय बहने से मौत हो गई। मृतकों के शव बरामद कर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाम लुकमान (19) पुत्र सनवर, निवासी अलीपुर, जिजौला शामली, मुज्जफरनगर और मोहम्मद फैसल राणा (23) पुत्र मुजिबल हसन, निवासी कुल्हेरी मुज्जफरनगर, मधु गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे ने भी प्रयास किया। लेकिन वह भी अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बहने लगा।
विज्ञापन
लगभग शाम 5 बजे आसपास के लोगों के द्वारा नदी में दो लोगों के बहने की सूचना पर थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के जवानों द्वारा स्थानीय युवाओं की मदद से घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, जिसमें मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि लुकमान को सांसे चलने पर 108 की मदद से पीएचसी ऊखीमठ लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कौशल ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।