फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The good days of rain then washed Gurikund

बारिश ने फिर धुले गौरीकुंड के अच्छे दिन

Mon, 29 Jun 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन

चार दिन से केदारनाथ की पैदल यात्रा के बंद होने का सबसे अधिक खामियाजा गौरीकुंड को भुगतना पड़ रहा है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं, सब्जी, दूध, चीनी के लिए पांच किमी दूर सोनप्रयाग जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन



आपदा के दो वर्ष बाद भी बाबा केदार की पैदल यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड का बुरा दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। इस वर्ष अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू होने से अच्छे दिनों उम्मीद बीते सप्ताह हुई बारिश ने धो दी। इस दौरान सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर स्टील गार्डर पुल के बहने से अच्छे दिनों का जैसे सेतु टूट गया।
विज्ञापन


गौरीकुंड एक बार फिर अलग-थलग पड़ गया है। चार दिन से बाजार में सन्नाटा है। दुकानदार भी घोड़े-खच्चरों और नेपाली मजूदरों से चार सौ से छह सौ रुपये एक चक्कर मजदूरी पर सामान मंगाने को विवश हैं। दूसरी तरफ सोनप्रयाग में मोटर पुल टूटने से गौरी गांव के टैक्सी/मैक्सी चालक/मालिक भी बेरोजगार हो गए हैं। उनके वाहन जहां के तहां खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरी गांव के वयोवृद्ध परमानंद गोस्वामी बताते हैं कि कभी बाबा केदार की यात्रा में दिन-रात फुर्सत नहीं मिलती थी। लेकिन आपदा के बाद से न जाने गौरीकुंड को किसकी नजर लग गई। लाखों कमाने वाले स्थानीय लोग अब अपनी आजिविका के लिए दूसरे प्रयास करने लगे हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

कुलानंद गोस्वामी, संपूर्णानंद गोस्वामी, ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी का कहना है कि इस वर्ष यात्रा शुरू होने से जो उम्मीदें जगी भी थी। उसे बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद पैदा हुए हालातों ने फिर से हाशिए पर ला दिया है।े



गौरी माई मंदिर में भी सन्नाटा
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड में स्थित अराध्य देवी मां गौरी माई के मंदिर में सन्नाटा पसरा पड़ा है। यात्रा के बंद होने से यहां पिछले पांच दिन से शायद ही कोई श्रद्वालु दर्शनों के लिए आया हो। मंदिर के मठापति कहते हैं इस वर्ष बाबा केदार की यात्रा को आ रहे कई श्रद्धालु मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे थे। लेकिन पिछले चार दिन से एक भी यात्री मंदिर में नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed