{"_id":"6a8edd00408a67c12309335f","slug":"goddess-kalis-divine-procession-reached-lwara-village-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120489-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मां काली की देवयात्रा ल्वारा गांव पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मां काली की देवयात्रा ल्वारा गांव पहुंची
Wed, 26 Aug 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गुप्तकाशी। कालीमठ की भगवती काली मां की द्वितीय चरण की देवयात्रा चौथे दिन नाला गांव पहुंची और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बुधवार सुबह मां त्रिपुर सुंदरी ललिता के मंदिर में पूजा के बाद मां की देवयात्रा ने गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं के घरों का भ्रमण किया। इस दौरान मां ललिता पब्लिक स्कूल, शिलोंजा माता मंदिर, त्रिशक्ति काली मंदिर, श्रीविद्याधाम मंदिर तथा सरस्वती विहार स्थित कारगिल शहीद गोविंद सिंह राणा के आवास पर श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन किए। इसके बाद मां काली की डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वारा गांव पहुंचीं जहां ग्रामीणों ने मां का स्वागत किया। पंचगाई मंदिर समिति के अध्यक्ष लखपत राणा और महामंत्री आचार्य सुरेशानंद गौड़, कालीमठ के प्रधान प्रदीप राणा, पं. आनंद मणि सेमवाल, पं. भगवती देवशाली, गोपी भट्ट, अभिषेक रावत, राकेश राणा आदि श्रद्धालु शामिल हैं। संवाद
डोली ने किए बाबा केदार के दर्शन
केदारनाथ/फाटा। नौजुला मैखंडा की आराध्य सिद्धपीठ मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा के तहत मां की उत्सव डोली केदारनाथ पहुंची और केदार बाबा के दर्शन किए। केदारनाथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं, तीर्थपुरोहितों और मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प-मालाओं के साथ डोली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डोली भैरवनाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद डोली गौरीकुंड लौटी और यहां से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर दर्शन गुसाई, ओमप्रकाश सेमवाल, रामकृष्ण जमलोकी आदि मौजूद रहे। संवाद