फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The doors of Rudranath will be closed at 6 am today.

Rudraprayag News: आज सुबह छह बजे बंद होंगे रुद्रनाथ के कपाट

Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
The doors of Rudranath will be closed at 6 am today.
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर शुक्रवार को सुबह शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को ही रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर पहुंच जाएगी। कपाट बंद होने को लेकर करीब 500 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन

रुद्रनाथ के पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे से भगवान रुद्रनाथ की पूजा शुरू हो जाएगी। सभी पूजाएं संपन्न कराने के बाद सुबह छह बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। साढ़े सात बजे डोली रुद्रनाथ से प्रस्थान करेगी। पंच गंगा, पितृधार होते हुए पनार गुग्याल होते मोली बुग्याल पहुंचेगी। वहां भगवान को राजभोग लगेगा (नए अनाजों का भोग)। वहां से डोली सगर गांव पहुंचेगी। यहां पर भी नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। सूर्य अस्त होने से पहले डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंच जाएगी और यहां भगवान को नए अनाज का भोग लगाया जाएगा। छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी। बताया कि कपाट बंद होने पर भगवान को मंदार (बुखला) के 251 पुष्प गुच्छों से ढका जाएगा। कपाट खुलने पर इन फूलों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। संवाद
विज्ञापन


---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--

रुद्रनाथ में प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं सारा अली खान

रुद्रनाथ के साथ सरस्वती कुंड के भी किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। हिंदी फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान रुद्रनाथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर अभिभूत हो उठीं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का यह स्थान बहुत ही खूबसूरत, रमणीक और मन को मोहित करने वाला है।


अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार को रुद्रनाथ ट्रैक के लिए आईं। हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचने के बाद वह रुद्रनाथ के लिए निकलीं। उन्होंने गंगोलगांव से अपनी यात्रा शुरू की और रात्रि विश्राम ल्वींठी बुग्याल में किया। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने ल्वींठी बुग्याल से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान किया। 18 किमी पैदल ट्रैक को पार करते हुए सारा अली खान रुद्रनाथ पहुंचीं। उन्होंने भगवान रुद्रनाथ और फिर सरस्वती कुंड के दर्शन किए। सारा अली खान सुबह मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान मौजूद रहेंगी। सख्त प्रोटोकॉल के तहत पहुंची फिल्म अभिनेत्री के आने जाने और रुकने का सारा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है।
---------------



पहाड़ी व्यंजनों का लिया लुत्फ, गंगोल गांव से गया पहाड़ी नाश्ता
गोपेश्वर। रुद्रनाथ की यात्रा पर आई सारा अली खान ने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लिया। उनके लिए पहाड़ी नश्ता गंगोल गांव में स्थित एसजीआर नमो नारायण होम स्टे से गया। होम स्टे के प्रबंधक भूपेंद्र गड़िया ने बताया कि सारा अली खान के लिए मंडुवे की रोटी, हरी सब्जी, पहाड़ी चटनी, छाछ भेजा गया। वापसी में भी उनके लिए पहाड़ी भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं रुद्रनाथ में होटल संचालक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सारा अली खान अचानक उनके होटल में पहुंचीं। उन्होंने पहाड़ी राजमा, चावल, घर की बड़ी और आलू की सब्जी का स्वाद लिया। वह यहां की खूबसूरती को देखकर प्रसन्न नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed